Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कमिश्नर दीपक रावत के कड़े निर्देश पर परिवहन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई,144 वाहनों के चालान एवं 04 वाहन हुए सीज…

परिवहन विभाग के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 144 वाहनों के चालान किये और तीन ई रिक्शा एक टेंपो ट्रैवलर सहित 04 वाहनों को सीज किया गया।डॉ गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी ने बताया कि आयुक्त महोदय के निर्देशो के अनुपालन में प्रवर्तन करवाई हल्द्वानी -काठगोदाम – लालकुआं, गोलापार, हल्द्वानी -रुद्रपुर मार्ग पर की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जितेंद्र संगवान , परिवहन कर अधिकारी एन पी आर्य, विमल उप्रेती के द्वारा प्रवर्तन करवाई के दौरान ऑटो, ई रिक्शा, मोटरसाइकिल, बस , ट्रक, कार आदि वाहनों पर चैकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर ,नंबर प्लेट, हेलमेट, ओवर स्पीडिंग , मोबाइल पर बात करते हुए वाहन संचालन, ई रिक्शा वाहन द्वारा लाइट बंद करके संचालन, नो पार्किंग आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गयी । ओवर स्पीडिंग और बिना हेलमेट के अभियोग में 56 वाहन चालाको के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की भी संतुति भी की गई। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्ट टेप भी लगाई गयी। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र , गिरीश कांडपाल, अरविंद हयांकि, चंदन ढेला , अनिल कार्की, गोधन सिंह आदि रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]