Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बैसाखी के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन, सिटी मजिस्ट्रेट ने भी किया रक्तदान

हल्द्वानी: बैसाखी के पावन अवसर पर पंजाबी जन कल्याण समिति द्वारा आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के अनेक जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।”

समिति के अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ और कार्यक्रम संयोजक अवनीश राजपाल ने बताया कि पंजाबी जन कल्याण समिति द्वारा हर वर्ष बैसाखी के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष के शिविर में 150 से अधिक लोगों द्वारा रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में समाजसेवियों और युवाओं की भागीदारी भी सराहनीय रही। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में सहभागिता की अपेक्षा जताई।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]