Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह के निर्देश पर नियम उल्लंघन करने वालों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 82 वाहन चालान, 6 सीज

हल्द्वानी: परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी कर रहे 82 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि आवश्यक प्रपत्र न दिखाने और गंभीर उल्लंघन के मामलों में 6 वाहनों को सीज कर दिया गया।

यह अभियान हल्द्वानी, नैनीताल और कालाढूंगी मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर एक साथ चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नैनीताल क्षेत्र में परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक, हल्द्वानी में एआरटीओ जितेंद्र सिंघवान, तथा कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी मुकुल अग्रवाल ने किया।

कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने ओवरलोडिंग, ओवर स्पीडिंग, रिफ्लेक्टर की कमी, गलत या अस्पष्ट नंबर प्लेट, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग न करने जैसे उल्लंघनों पर चालान किए। वहीं आवश्यक कागजात प्रस्तुत न करने पर पिकअप, ई-रिक्शा और ऑटो सहित छह वाहनों को सीज किया गया।

इस अभियान में विभागीय कर्मियों नंदन रावत, गिरीश कांडपाल, चंदन सप्याल, महेंद्र कुमार और अरविंद हांकी की विशेष भूमिका रही। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़कों पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]