Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने UUSDA (ADB), लोक निर्माण विभाग, एचपीसीएल, पेयजल निर्माण निगम तथा उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नगर एवं ग्रामीण) के अधिकारियों के साथ की बैठक…

डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त रखने एवं मानसून अवधि में त्वरित कार्यवाही हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित

जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट श्री ए.पी. वाजपेयी एवं नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा द्वारा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सड़कों एवं आंतरिक मार्गों के रखरखाव तथा उन्हें गड्ढा मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से UUSDA (ADB), लोक निर्माण विभाग, एचपीसीएल, पेयजल निर्माण निगम तथा उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नगर एवं ग्रामीण) के अधिकारियों के साथ नगर निगम सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ADB के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तीनपानी से नरीमन तिराहा, कालूसिद्ध चौराहे से कटघरिया तथा मुखानी चौराहे से कोलटैक्स तक के मार्गों के लिए संबंधित सहायक अभियंताओं की स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मानसून के कारण विकसित होने वाले पॉटहोल्स (गड्ढों) की पहचान कर मौसम अनुकूल होते ही तत्काल मरम्मत कर मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाया जाए।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न आंतरिक वार्डों में ADB द्वारा तीन पैकेजों में कार्य किए जा रहे हैं। प्रत्येक पैकेज के लिए दो-दो क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित करने के निर्देश दिए गए। यह टीमें आपदा एवं मानसून अवधि के दौरान 24×7 सक्रिय रहेंगी तथा जिला आपदा परिचालन केंद्र अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जलभराव, जल निकासी, सड़क क्षति एवं गड्ढों की मरम्मत सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।

पेयजल निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राजपुरा, सुभाष नगर, जगदम्बा नगर, इंदिरा नगर सहित अन्य क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कों का बैकफिलिंग कार्य पूर्ण करने के उपरांत सहायक अभियंताओं द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण कराया जाए। वर्षा के दौरान यदि किसी स्थान पर पॉटहोल्स विकसित हों अथवा सड़क की राइडिंग क्वालिटी प्रभावित हो तो तत्काल पुनः समतलीकरण एवं आवश्यक कम्पेक्शन कराया जाए। साथ ही वर्षा ऋतु समाप्त होते ही उक्त क्षेत्रों में डामरीकरण कर सड़कों का स्थायी पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

बैठक में ADB के अधिकारियों को जीएसटी कार्यालय, कटघरिया तथा अन्य आवश्यक स्थलों के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में तेजी लाने, तीनपानी से मंडी मार्ग पर विद्युत पोलों के शिफ्टिंग कार्य तथा ह्यूम पाइप बिछाने के कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर निरंतर जारी रखने के भी निर्देश दिए गए।

नगर मजिस्ट्रेट एवं नगर आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण मानसून एवं आपदा अवधि के दौरान अपने मोबाइल फोन निरंतर चालू रखें, मुख्यालय पर उपलब्ध रहें तथा किसी भी आपदा अथवा आपात सूचना प्राप्त होने पर बिना विलंब घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]