Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एसडीएम मनीष सिंह के निर्देश पर कार हादसे में घायलों का हाल जानने पहुंचे तहसीलदार संजय कुमार…

नैनीताल जाते समय ज्योलिकोट चौकी क्षेत्र के आम पड़ाव के पास आज एक कार डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार 8 लोगों को काफी चोटें आई हैं। कार में 3 महिला 3 पुरुष और 2 बच्चे शामिल थे, जिनमें से एक बच्ची की जिसकी उम्र 9 साल है, उसकी मौत हो गयी है।

बाकी अन्य लोगों को गम्भीर चोट आई है, जिनको इलाज के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वही एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना, घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने का निर्देश तहसीलदार संजय कुमार द्वारा दिया गए है। तहसीलदार ने घटना के बारे में जानकारी भी जुटाई, फिलहाल एक बच्ची की मौत हो गई है, अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]