Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- गैस रिसाव प्रकरण में NDRF और SDRF को मिली सफलता, नियंत्रण में स्थिति

नैनीताल के सुखाताल स्थित जल संस्थान परिसर में क्लोरीन गैस रिसाव की सूचना के बाद एडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सेफ्टी के दृष्टिगत लगभग 100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। क्लोरीन गैस के 50 Kg वजन के सिलेंडर से लीक होने की जानकारी सामने आने पर SDRF और NDRF की संयुक्त टीम द्वारा गैस सिलेंडर को पानी में डुबाकर निष्क्रिय किया गया । घटना स्थल पर मेडिकल टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। वर्तमान में स्थिति सुरक्षित है। 3 लोगों को उल्टी की शिकायत आने के कारण बीडी पांडे हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। चिकत्सकों की टीम द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। गैस लीक के कारणों की जांच हेतु संयुक्त मजिस्ट्रेट को आदेशित किया गया है। जल संस्थान सहित सभी विभागों को अपने अन्य विभागीय परिसरों में भी इस प्रकार के केमिकल स्टोरेज की सेफ्टी का परीक्षण करवाने के निर्देश दिए गए हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]