Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल – यहां सड़क हादसे में तीन लोगो की हुई मौत…

उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ती जा रहे हैं एक बार फिर सड़क हादसे हुआ है ज्योलीकोट क्षेत्र में शनिवार देर रात जिओ कंपनी का वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक समेत सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहाँ दो लोगों की मौत हो गई है। शनिवार देर रात 12:00 बजे भवाली से एक्सयूवी वाहन से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे इस दौरान बेतालघाट निवासी सतपाल आर्य वाहन चला रहा था। जबकि वाहन में रुद्रपुर निवासी अजय राणा, पप्पू कश्यप, हल्द्वानी निवासी विरेंद्र और ओखलकांडा निवासी चंदन बैठे हुए थे। ज्योलीकोट से कुछ आगे जाने पर संकरे मोड़ में अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया।

एक अन्य दूसरी घटना में ज्योलीकोट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक बोलेरो वाहन 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक समेत एक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान कर घायल को खाई से निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से बिहार निवासी मृतक नैनीताल के आर्माडेल होटल में लेडी किलर फ़िल्म की शूटिंग के लिए शूटिंग स्टाफ के तौर पर काम करने आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]