Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल – यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, 8 लोगो की हुई दर्दनाक मौत…

नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के मल्लागांव से नेपाली मूल के मजदूरों को टनकपुर ले जा रही बोलेरो जीप गहरी खाई में गिर गई। सोमवार देर रात हुए हादसे में चालक सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। पुलिस ने रात करीब 12 बजे तक रेस्क्यू कर सभी आठ शव बरामद कर लिए हैं।

के अनुसार, बेतालघाट ब्लाक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊंचाकोट से सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे नेपाल के करीब दस मजदूर एक बोलेरो जीप बुक कराकर टनकपुर के लिए रवाना हुए थे। मल्लागांव के पास पहुंचने पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बेतालघाट एसओ अनीस अहमद ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रात करीब 12 बजे तक बोलेरो चालक बेतालघाट निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार समेत आठ शव खाई से निकाल लिए गए। नेपाली मूल के ये मजदूर टनकपुर के लिए निकले थे। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।
बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि सड़क हादसे में बोलेरो चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। नेपाली मूल के श्रमिकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
थानाध्यक्ष के अनुसार मृतकों में 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 साल का विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल हैं। जबकि शांति चौधरी और छोटू चौधरी उर्फ जनक घायल हैं। शवों को खाई से सड़क तक लाने में करीब दो घंटे लग गए।
ग्रामीणों के साथ बाद में एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला। गंभीर घायल दो श्रमिकों को सबसे पहले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट भिजवाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। सभी श्रमिक ठेकेदार के अंडर कार्य कर रहे थे।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]