Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- जंगल में मिला गुमशुदा सनी का शव, इलाके में फैली सनसनी…

नैनीताल के दुर्गापुर के जंगल में 22 वर्षीय गुमशुदा युवक सनी का शव मिला है। बीते रोज तल्लीताल थाने में सनी बाल्मीकि की गुमशुदगी लिखी गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की ही थी कि आज जंगल में सनी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सनी अपने परिवार के साथ नैनीताल के दुर्गापुर में रहता था। नशे का आदि सनी रविवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। सोमवार को सनी के घरवालों ने तल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी। आज जंगल में किसी ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाख छानबीन में शव शनि का निकला। पुलिस अब पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। सनी का शव बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]