Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: 2 और 3 जुलाई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन अलर्ट, DM ललित मोहन रयाल ने की यह अपील

नैनीताल: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 2 और 3 जुलाई को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित भारी बारिश के चलते भूस्खलन, पेड़ गिरने और सड़कें बाधित होने की आशंका है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे जेसीबी मशीनों और गैंग कर्मियों के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा जिला, परगना और विकासखंड स्तर पर आपदा प्रबंधन (IRS) के नामित अधिकारियों को मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील स्तर की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी पूरी तरह सतर्क रहेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा प्रत्येक घंटे आपदा संबंधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 2 और 3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179, 231181, मोबाइल 8272080884 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]