Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- तेज रफ्तार में घायल हुआ बाइक सवार, सीसीटीवी में घटना हुई कैद

नैनीताल की मॉल रोड़ में देर रात एक रेस के दौरान मोटरसाइकिल सवार की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। यह हादसा सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया। मंगलवार आधी रात हुई एक रेस में दूसरे नंबर में आ रहा चालक अनियंत्रित होकर सीधे दीवार की तरफ जा टकराया।

सी.सी.टी.वी. में कैद हादसे में रात लगभग 12:14 बजे हुई रेस में तेज रफ्तार से चल रहा पहला बाइकर तो निकल जाता, लेकिन यामाहा आर15 से चला रहा दूसरा बाइकर अनियंत्रित होकर हिलटॉप ट्रेवल्स के आगे पहले खड़ी साइकिल और फिर खड़ी बाइक से टकरा जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोग एकत्रित हो जाते हैं और साथी बाइकर आकर घायल को अस्पताल ले जाते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें से एक सवार गंभीर रूप से घायल है जिसे हल्द्वानी रैफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]