Connect with us

नैनीताल- आपका कोई परिचित अगर सूडान में फंसा है तो आप ऐसे कर सकते हैं उसकी मदद, डीएम धीराज गर्ब्याल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर…

उत्तराखण्ड

नैनीताल- आपका कोई परिचित अगर सूडान में फंसा है तो आप ऐसे कर सकते हैं उसकी मदद, डीएम धीराज गर्ब्याल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर…

नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनके परिचित/परिजन सूडान में फंसे हुए हैं तो उनका विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूडान संकट के कारण सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके लिए सूडान में फंसे हुए भारतीयों को ट्रैक करने के लिए उनके विवरण संकलित किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में सभी जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि उनके परिचित या परिजन यदि सूडान में फंसे हुए हैं, उनका नाम, पासपोर्ट नंबर और सूडान में संपर्क मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर तथा यदि व्यक्ति की लोकेशन या पूर्ण पता संभव हो तो वह जिलाधिकारी नैनीताल के दूरभाष नंबर 05942- 235343, इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9411188666, इसके अलावा ईमेल आईडी [email protected] पर भेज सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि सूडान में फंसे भारतीयों की सूचना संकलित कर उन्हें स्थानीय आयुक्त उत्तराखंड के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी, जिससे कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल देशवासी हेतु दूतावास के माध्यम से आवश्यक सहायता सहयोग प्राप्त होगा। लिहाजा जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि, वह तत्काल सूडान में फंसे परिचित या परिजनों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top