Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में नैनीताल जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

दीक्षान्त इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नैनीताल जिला टेबल टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक समित टिक्कू, दीपक पांडे एवं डी. के. कांडपाल ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निष्ठा और खेलभावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपक पांडे ने बताया कि टूर्नामेंट में नैनीताल जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के लगभग 100 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 11 बालक वर्ग में वंश टम्टा ने हर्षित को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया ओम टम्टा तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं अंडर- 11 बालिका वर्ग में यामिका भगत ने अन्विका सक्सेना को फाइनल में पराजित किया व ऋध्धिसा तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर 13 बालक वर्ग में चिराग परगाईं ने अथर्व जुयाल को पराजित किया, आरव सिंह तृतीय रहे।

अंडर 13 बालिका वर्ग में ख्याति पांडे ने मानवी कोरंगा को हराया, ख्याति शर्मा तृतीय रहीं।

अंडर 15 बालिका वर्ग में भी ख्याति पांडे ने मानवी कोरंगा को सीधे सेटों में मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया विदूषी शर्मा तृतीय रहीं ।

अंडर 15 बालक वर्ग में चिराग परगाईं ने मानव भट्ट को मात देकर स्वर्ण अपने नाम किया, भावेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
इस मौके पर योगेश पांडे, राजीव लोचन, धीरज बिष्ट, किशन तिवारी, पंकज पांडे, कविता बिष्ट आदि मौजूद रहे तथा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।
पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग तथा 17,19 के शेष मैच कल खेले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]