Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के चलते अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर आयुक्त ऋचा सिंह की सख्त कार्रवाई

हल्द्वानी। आगामी जनवरी और फरवरी में हल्द्वानी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में, मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने आज देर शाम वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने जानकारी दी कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के सहयोग से पांच अवैध रूप से खड़े वाहनों को सड़क किनारे से हटाया गया। इन वाहन मालिकों को सूचित किया जा रहा है। इसके साथ ही, ट्रैफिक पुलिस ने 80 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।ऋचा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान हल्द्वानी को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि खेल आयोजनों के दौरान शहर की छवि बेहतर हो। राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के तहत नगर निगम द्वारा शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]