Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ नगर निगम प्रशासन का सख्त रुख, 10 हजार का चालान

हल्द्वानी: अतिक्रमण और गंदगी की बढ़ती समस्या को लेकर नगर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार देर शाम एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में महिला अस्पताल से लेकर नानक स्वीट्स, छोटी मंडी, बाजार की विभिन्न गलियों एवं मंगल पड़ाव क्षेत्र में चलाया गया।इस दौरान सड़कों पर फड़ लगाकर किए गए अतिक्रमण और गंदगी पाए जाने पर नगर निगम की ओर से 10,000 रुपये का चालान काटा गया। संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे सार्वजनिक सड़कों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने जानकारी दी कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]