Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे विधायक सुमित, सीएम से की यह अपील

हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित ठोकर के पास गौला नदी के उफान पर आने से दो मकान गौला में समा गए। गौला नहीं के रौद्र रूप से भू कटाव हो गया था जिससे मकान नदी में बह गए थे। कई अन्य मकान भी खतरे की जद में हैं। जिनमें रहने वाले लोगों को घरों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। ऐसे में आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया, इस दौरान कई प्रभावित लोगो ने उनसे मुलाकात की है। उन्होंने भू कटाव वाले दोनो मकानों को देखा, विधायक ने मौके पर तत्काल तहसीलदार को फोन कर प्रवाहितों की हर संभव मदद किए जाने के निर्देश दिए हैं। कई लोगों के मकान में नहर का पानी भी घुस गया था। ऐसे में उनका प्रति व्यक्ति 5 हजार मुआवजा देने के निर्देश विधायक ने तहसीलदार को दिए। उन्होंने कहा आपदा में सरकार द्वारा दिए जाने वाली मदद काफी कम है। पूर्व में भी काठगोदाम क्षेत्र में आपदा आई थी, जिसमें उनके द्वारा भी व्यक्तिगत तौर पर मदद की गई थी, लेकिन जिला प्रशासन आपदा को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में प्रभावितों की मदद कैसे होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद किए जाने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए कहा यदि प्रशासन आपदा को लेकर गंभीर होता तो और उसकी तैयारी पहले से होती। स्टेडियम में भू कटाव, गौला पुल का क्षतिग्रस्त होना, अगर समय से आपदा प्रबंधन का कार्य हो जाता तो काठगोदाम और उसके आसपास नुकसान नहीं होता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]