Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : टी -20 क्रिकेट मैच में मीडिया-11 ने प्राधिकरण-11 को दी करारी शिकस्त…

हल्द्वानी : गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को मीडिया-11 और प्राधिकरण-11 के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। पांच मैचों की इस टी-20 श्रृंखला के चौथे मैच में मीडिया-11 ने शानदार खेल दिखाते हुए प्राधिकरण-11 को 23 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मीडिया-11 ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। अब सीरीज का विजेता कौन होगा इसका फैसला अंतिम फाइनल मुकाबले में होगा।
रविवार सुबह मीडिया-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाज हर्ष रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 रनों की पारी खेली। वहीं, अंकित साह ने 26 और राकेश रावत ने 20 रन बनाए। मीडिया-11 ने निर्धारित 20 ओवरों में 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। प्राधिकरण-11 की ओर से कप्तान एपी बाजपेई, समीर, प्रदीप और शिवम ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट चटकाया। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राधिकरण-11 की शुरुआत बेहद खराब रही। मीडिया-11 के गेंदबाज राधे ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर प्राधिकरण को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद हर्ष रावत और अंकित साह की ने भी शानदार गेंदबाजी की। प्राधिकरण-11 की ओर से अभिषेक ने 37 रन, कुलदीप ने 16 रन और प्रदीप ने 11 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके और पूरी टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]