Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह द्वारा की गई अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई…

Haldwani news हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों और अवैध काटी जा रही कालोनियों पर कार्यवाही लगातार की जा रही है। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज गौलापार क्षेत्र के कुंवरपुर में अवैध तरीके से बन रही दो कालोनियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है, उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सब रजिस्ट्रार हल्द्वानी को खतौनी पर नाम दर्ज किए जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं,

उन्होंने बताया दूसरी कॉलोनी में निर्माणकर्ता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध ना होने पर गूगल लोकेशन देखने को हल्द्वानी तहसील को पत्राचार कर खसरा नंबर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल दोनों ही कॉलोनी की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। कार्यवाई के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के अपर सहायक राजेंद्र कुमार, अंकित बोरा, अवर अभियंता रघुवीर भारती, राकेश और मनोज उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]