Connect with us

उत्तराखण्ड

लंदन की मैंम साब ने ऐसा ठगा कि देशी बाबू हो गए कंगाल, फिर क्या… मच गया घर में बवाल।

आगर आपको विदेशी महिला की सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट आती है तो आप उस दोस्ती से दूर हो जाएं… हो सकता है आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। कुछ ऐसा ही देहरादून निवासी यूनुस अली के साथ हुआ, यूनुस को फेसबुक के माध्यम से लंदन निवासी एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई फिर क्या था यूनुस द्वारा उसे स्वीकार कर दिया गया। फिर दोनो के बीच बातें होने लगी।

विदेशी महिला ने देहरादून निवासी यूनुस से मिलने की इच्छा जताई। जिसके बाद एक दिन उसके पास पहुचने के लिए महिला द्वारा कस्टम ड्यूटी के नाम से रकम जमा करने की बात कही गई। जिस पर यूनूस ने महिला को कस्टम अधिकारी समझकर लंदन से आई अपनी महिला मित्र की सहायता के लिए गूगल-पे के जरिए 73 हजार रुपये महिला के बताये खाते में ट्रांसफर किए। फिर पता चला कि यूनुस के साथ सायबर ठगी हो गई।

पीड़ित युवक द्वारा साइबर थाने में दी गई शिकायत के बाद, पुलिस द्वारा देहरादून के पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कस्टम ड्यूटी के नाम पर अब तक पूरे देश की बात करें तो हजारों लोगों को प्रति माह ठगा जाता है, जिस पर पुलिस द्वारा सख़्त कार्यवाई करनी चाहिए, ताकि जनता को इन ठगों द्वारा न ठगा जाए।

ADVERTISEMENTS
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]