Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के अक्षत ने नीट की परीक्षा में देश में किया टॉप,परिजनों में खुशी की लहर…

करायल चतुरसिंह के रहने वाले अक्षत पंगरिया ने नीट यूजी की परीक्षा-2024 में ऑल इंडिया स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर हल्द्वानी क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन किया है। अक्षत ने अपने पहले प्रयास में नीट की परीक्षा 99.99 प्रतिशत से पास कर यह उपलब्धि पाई है। उनकी इस कामयाबी से परिजनों में खुशी की लहर है।

अक्षत ने आर्यमान विक्रम बिडला स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा 97 प्रतिशत और भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, रुद्रपुर से इंटर की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों से पास की थी। 11 वीं की पढ़ाई के साथ ही अक्षत ने नीट की तैयारी के लिए कोचिंग शुरू कर दी थी। अक्षत को डॉक्टर बनने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। अक्षत के पिता गोविंद बल्लभ पंगरिया सीएचसी किच्छा में चिकित्सक हैं और मां सोनू पंगरिया कुशल गृहिणी हैं। अक्षत की बड़ी बहन आकांक्षा पीएचडी की तैयारी कर रही हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]