Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : धान खरीद पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल,धान का एक-एक दाना खरीदने’ के ‘धाकड़ झूठ’ व ‘जुमला आदेश’

श्री यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उत्तराखंड सरकार धान की सरकारी खरीद के आंकड़े तो जारी करके अपने मुंह मियां मिट्ठू बनती है! हकीकत में धान का एक-एक दाना खरीदने’ के ‘धाकड़ झूठ’ व ‘जुमला आदेश’ की असलियत मंडियों में धान की दुर्गति से जगजाहिर है।
उन्होंने कहा कि न बाढ़ मुआवजा, न एम.एस.पी. न आढ़त, खाद की मारोमारी – भाजपा का किसानों पर जुल्म जारी है !
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के किसानों की खरीफ सीजन की त्यौहार के दिनों में भी ‘झूठ का पहाड़ा’ सुनाने वाली सरकार आखिर कब तक किसानों को धोखा’ परोसते रहेंगे?
उन्होंने कहा कि सरकार ने कच्चे आढ़तियों को एमएसपी पर धान खरीदने के लाइसेंस दिया है। सरकार उन्हें धान की तुलवाई, परिवहन आदि का खर्च भी दे रही है। इसके बाद भी वह किसानों के धान नहीं खरीद रहें हैं। सरकार ने बिचैलियों को इतने अधिकार दे दिए कि इससे किसानों का हक मारा जा रहा है, प्रशासन किसानों को भ्रमित कर रहा है और समय पर खरीद न होने से उनका नुकसान हो रहा है।
श्री आर्य ने कहा कि किसान मंडी कतार से बचने के लिए निजी गोदामों में धान बेच रहे हैं, व्यापारियों द्वारा भारी कटौती और फर्जी तरीके से नमी की जांच की जा रही है. किसानों का धान औने-पौने में खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिल पा रहा है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तौल केंद्रों पर धान खरीद नहीं होने से मंडी परिसर में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगी हुई हैं। किसान मंडी में धान से भरे वाहनों को खड़ा कर चैकीदारी कर रहे हैं लेकिन तौल नहीं हो रही है। यूपी के किसानों से सस्ते में खरीदे धान को ऑनलाइन पोर्टल में चढ़ाया जा रहा है।
श्री आर्य ने कहा कि कांग्रेस की माँग है तत्काल प्रदेश सरकार विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर धान खरीद समय से और पारदर्शिता के साथ सुचारू कराए।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]