Connect with us

उत्तराखण्ड

जानिए आख़िर क्यों सीएम पुष्कर की तारीफ करने लगे हरीश, बोले शाबाश पुष्कर !

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोशल मीडिया पर अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहतें हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा लिए निर्णय की सराहना की है, आप भी पढ़िए किस तरह हरीश रावत ने सीएम पुष्कर धामी की पीठ थपथपाई है, शाबाश श्री Pushkar Singh Dhami, पति-पत्नी, दोनों को #वृद्धावस्था_पेंशन पुनः दिये जाने का निर्णय स्वागत योग्य है।

पुष्कर जी आपने अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रियों के पाप कुछ सीमा तक धो दिए हैं। कांग्रेस सरकार के समय में यह पेंशन पति-पत्नी, दोनों को यदि वो 60 साल से ऊपर की उम्र के हैं, दिये जाने का निर्णय लिया गया था। हजारों लोग इससे लाभान्वित हुए थे, भाजपा की सरकार ने केवल एक परिवार-एक पेंशन का नियम लागू कर हजारों महिलाओं से उनकी पेंशन छीन ली थी। यदि आप पूर्णतः पाप धोना चाहते हो तो जिस दिन से ऐसी पात्र महिला की पेंशन बंद हुई है, उसको उसी दिनांक से पुनः प्रारंभ कर उसके एरियर का भुगतान करें तो मैं, आपको आगे बढ़कर न केवल धन्यवाद दूंगा बल्कि माला पहनाने आऊंगा। खैर जो निर्णय लिया गया है, वह भी प्रशंसनीय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]