Connect with us

उत्तराखण्ड

किच्छा : बिना अनुमति के बन रहीं मस्जिद को किया गया सील…


खबर उधम सिंह नगर से है जहां किच्छा क्षेत्र में सिरोकला क्षेत्र में अवैध रूप से बन रही एक मस्जिद को प्राधिकरण की टीम ने जाकर सील कर दिया। उक्त मस्जिद का निर्माण बिना डीएम की अनुमति के हो रहा था।
जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश है कि किसी भी नए धार्मिक स्थल का निर्माण बिना डीएम की अनुमति लिए बिना नहीं करवाया जा सकता। इस आदेश के पालन के लिए हर राज्य के हाई कोर्ट को निर्देशित किया गया है।
एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सिरोकला क्षेत्र में पिछले दिनों सरकारी भूमि को मुक्त कराने के लिए नाप जोख करवायी गई थी उसी दौरान ये मामला जानकारी में आया कि यहां एक नई मस्जिद का निर्माण करवाया जा रहा है जिसकी कोई अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई है। प्रशासन द्वारा भूमि दस्तावेज, भवन निर्माण मानचित्र दिखाए जाने के लिए नोटिस जारी किया गया,किंतु मस्जिद कमेटी द्वारा दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर उक्त भवन को सील कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि यूपी बॉर्डर से जुड़े इन क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी ने पैर जमाने शुरू किए है और उनके द्वारा ऐसी धार्मिक संरचनाएं भी बनाई जाती रही है। इससे पूर्व रुद्रपुर में पहाड़गंज क्षेत्र में ऐसी ही एक मस्जिद मदरसे पर जिला प्रशासन ने नोटिस देने के बाद भवन को सील किया गया बाद में उक्त भवन का लेंटर भी ध्वस्त कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]