Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का हुआ निधन….

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर 

केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत ने ली मैक्स अस्पताल में अंतिम सांसे,

देर शाम 10.30 बजे हुआ देहांत,

लम्बे समय से चल रही थी अस्वस्थ,

केदारनाथ विधायिका की मौत से सम्पूर्ण प्रदेश में मातम,

मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा था ईलाज,

पिछले 2 दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही थी 


केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का कल उपचार के दौरान निधन हो गया। रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन सफल नहीं होने से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था।

आपको बता दें कि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत दो दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद भी वह उभर नहीं पाई। उनके स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार की स्थिति में उन्हें एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर ले जाने की तैयारी की गई थी, लेकिन उनका शरीर साथ नहीं दे रहा था, जिसके बाद आज उपचार के दौरान लगभग रात्रि साढ़े दस बजे उनका निधन हो गया ।
उत्तराखंड में वर्ष 2017 में विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थी, जिससे उन्हें आंतरिक चोट आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं। कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाईं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]