Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सड़क चौड़ीकरण को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा आज रामपुर रोड के पास चल रहे सड़क चौड़ीकरण के का निर्माणदायी एजेंसी ब्रिडकुल के साथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ कार्य की प्रगति जानी साथ ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने कहा की ब्रिडकुल द्वारा रामपुर रोड सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जो की 21 किलोमीटर लंबी है और इसकी लागत 58 करोड रुपए है, इसका पूरा कार्य दिसंबर माह तक होना है, दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण हो रही है, ऐसे में इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए, क्योंकि रामपुर रोड में वाहनों की आवाजाही अच्छी खासी रहती है, ऐसे में सड़क चौड़ीकरण हो जाने से काफी हद तक ट्रैफिक की समस्या भी दूर हो जाएगी, सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हो इसको लेकर भी उन्होंने ब्रिडकुल के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]