Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा जवान, नम आंखों से परिजनों और क्षेत्रवासियों ने दी अंतिम विदाई, पहली सालगिरह में आना था घर

उधम सिंह नगर जनपद के शांतिपुरी, जवाहर नगर निवासी भुवन चंद्र भट्ट पटियाला डिप ऑर्डिनेंस यूनिट पटियाला में नायक के पद पर तैनात थे। 19 सितंबर रविवार को वह इंदिरा केनाल नहर में बह गए थे। आर्मी के काफी सर्च अभियान के बाद मंगलवार को यूनिट द्वारा आर्मी के जवान का शव नहर से बरामद किया था। आज जवान का पार्थिव शरीर जवाहर नगर शांतिपुर पहुंचा। भुवन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर को देख सभी की आंखे नम हो गई। जवान के पार्थिव शरीर के साथ भारत माता की जय, जब तक सूरज चाद रहेगा भुवन तेरा नाम रहेगा… जयकारों के साथ क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस दौरान किच्छा तहसीदार और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की, डिप ऑर्डिनेंस यूनिट पटियाला में तैनात उधम सिंह नगर जवाहर नगर निवासी भुवन चंद्र भट्ट का शव घटना स्थल से 80 किलोमीटर दूर खनौरी शहर के पास नहर से बरामद किया गया।

जिसके बाद आज जवान का पार्थिव शरीर उनके आवास जवाहर नगर लाया गया। जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर क्षेत्र में पहुंचा तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान जवान को देख सभी की आंखे नम हो गई। मृतक जवान भुवन भट्ट को दो माह बाद शादी की पहली सालगिरह में आना था लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। आज उसका शव तिरंगे पर लिपट कर घर आया। भुवन का विवाह 29 नवंबर 2021 को हल्द्वानी की पूजा से हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]