Connect with us

उत्तराखण्ड

तहसील में रिश्वतखोरी का खुलासा, महिला पटवारी का निजी सहायक रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विजिलेंस को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है,तहसील हरिद्वार में भ्रष्टाचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विजिलेंस की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका के निजी सहायक अनुज कुमार को ₹4,500 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वर्ष 2023 से अपनी पत्नी के नाम खरीदे गए प्लॉट का दाखिल-खारिज करवाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला पटवारी द्वारा लगातार प्रक्रिया को टालते हुए रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।9 अप्रैल को जब महिला पटवारी के कथित सहायक अनुज कुमार ने दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में सहायता के नाम पर ₹4,500 की रिश्वत मांगी, तो विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।विजिलेंस विभाग द्वारा अनुज कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है। यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है कि रिश्वतखोरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]