Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : शुद्धिकरण के नाम पर कांग्रेस जाति में बांटने का काम कर रही : सीएम

रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण के मामले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में जाति का कार्ड खेल कर फिर से बांटने का प्रयास कर रही है जबकि जनता सब जानती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामलीला मैदान में धार्मिक उन्माद के नारे लगाए गए जिसके बाद धार्मिक संगठनों ने वहां पर जाकर शुद्धिकरण किया भगवान राम के स्थान पर धार्मिक उन्माद फैलाना गन्दगी करना बेहद गलत है और अब कांग्रेस इसको लेकर वोट की राजनीति कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी अब पूरी तरह से असंस्कारी हो गए हैं। उनके चाटुकार भी उनको गलत राय देते हैं। राहुल गांधी कैसे मंच पर फूहड़ नाटक करते है राष्ट्रीय अध्यक्षों का अपमान कर रहे हैं यह पूरी दुनिया ने देखा है। इसका जवाब आने वाले समय में जनता कांग्रेस को देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]