Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कुणाल हत्याकांड में दो अभियुक्तों को चंद घंटों पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हल्द्वानी के लालडांट क्षेत्र के बमोरी स्थित सुरभि कॉलोनी के पास युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह के समय मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ली बमोरी सुरभि कॉलोनी के पास खेत से कुणाल बिष्ट नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ था। कुणाल बिष्ट के सर पर काफी गंभीर चोट के निशान भी मिले थे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और मामले की जांच में जुट गई थी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते बताया कि पुलिस ने इस मामले में उसी क्षेत्र के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, और उनसे पूछताछ की जारी है, एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा की कुणाल दोनों अभियुक्तों से पैसे मांगने से लेकर शराब और मोबाइल में रिचार्ज कराने को लेकर बार-बार धमकी देता था। बीती रात के समय भी दोनों अभियुक्त मृतक कुणाल के साथ ही थे और वहां उन्होंने मदिरा का भी सेवन किया। जिसके बात अभियुक्तों ने कुणाल पर भारी भरकम हथियार से वार किया, जिसमें कुणाल की मौत हो गई और उसके शव को अभियुक्तों ने झाड़ी के किनारे फेक दिया। जिसके बाद वह फरार हो गए थे, पुलिस ने चंद घंटों में ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]