Connect with us

उत्तराखण्ड

कैदी की मौत के मामले में सीबीआई की चल रही जांच, हल्द्वानी जेल और पुलिस के अधिकारियों पर गिर सकती है गाज।

6 मार्च को हल्द्वानी जेल में कैदी की पिटाई के बाद मौत के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने जेल के चार बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब इस पूरे मामले में सीबीआई की टीम हल्द्वानी जेल पहुंच चुकी है, जेल में सीबीआई पूछताछ में जुटी है।

हम आपको बता दें कि हल्द्वानी जेल के अंदर 6 मार्च को काशीपुर के रहने वाले प्रवेश की हल्द्वानी जेल में बंदी रक्षकों द्वारा पिटाई की गई थी, जिस को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी, वहीं मृतक कैदी प्रवेश के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद उनके द्वारा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने को लेकर याचिका दायर की कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया, वहीं परिजनों ने उच्च न्यायालय नैनीताल में याचिका दायर की जिसके बाद न्यायधीश रविंद्र मैथानी की पीठ ने एसएसपी नैनीताल को इस पूरे मामले में कड़ी फटकार लगाई थी और सीबीआई को निर्देश दिया था कि मामले की जांच की जाए।

बीते दिनों पहले सीबीआई ने हल्द्वानी जेल के चार बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, आज इस मामले की जांच करने हल्द्वानी जेल पहुंच चुकी है। जहां जेल के स्टाफ जेल अधीक्षक समेत जेल के अन्य कैदियों से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]