Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नगर निगम में आया जटायु, जो पल भर में कूड़े के ढेर को कर देगा साफ, मेयर ने दिखाई हरी झंडी…

Haldwani news हल्द्वानी के नगर निगम क्षेत्र में खाली पड़े प्लॉटों में कूड़े के ढेर को साफ करने के लिए अब नगर निगम जटायु का इस्तेमाल करने जा रहा है। यह जटायु रामायण वाले जटायु से कुछ अलग है, इस जटायु के माध्यम से चंद मिनटों में बड़ी मात्रा में कूड़े के ढेर को साफ किया जा सकता है। जिसका शुभारंभ आज हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर किया, इस दौरान नगर निगम के मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जटायु मशीन के जरिए नगर निगम क्षेत्र में खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर को कम समय में उठाया जा सकता है, जिसकी आज से शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि यह जटायु मशीन 16 घंटे काम करेगी, जिसमें वह 14 टन कूड़े के ढेर को आसानी से उठा सकती है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि इसको पुणे की एक कंपनी ने बनाया है, जिसे सरकारी पोर्टल जैम के माध्यम से नगर निगम ने खरीदा है। फिलहाल नगर निगम द्वारा एक ही जटायु मशीन खरीदी गई है और उसका इस्तेमाल खाली पड़े प्लॉटों से कूड़ा उठाने के लिए किया जा रहा है। अगर इसका प्रयोग सफल हुआ तो नगर निगम इन जटायु मशीन की अधिक संख्या में कर देगा, ताकि पूरे शहर से कूड़े के ढेर को खत्म किया जा सके।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]