Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली : भूमियाधार की हिमांशु बिष्ट (हिमानी) ने पीसीएस परीक्षा की पास,बनी उप शिक्षा अधिकारी गाँव व क्षेत्र का नाम किया रोशन…

मेहनत करने वालो की कभी हार नही होती ये कहावत को एक बार फिर सही साबित कर दिखाया अपनी मेहनत और लगन से बिना किसी कोचिंग के प्रथम प्रयास में प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 में भूमियाधार निवासी हिमांशु बिष्ट (हिमानी) ने उप शिक्षा अधिकारी में चयन प्राप्त किया । भूमियाधार निवासी हिमांशु बिष्ट (हिमानी ) पुत्री श्री बलवन्त सिंह बिष्ट एक बार फिर से गाँव व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिखाया। इससे पहले हिमांशु का चयन पटवारी पद में 2023 में हुआ अभी ये वर्तमान प्रशिक्षु पटवारी प्रशिक्षण गौलापार एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में ले रही है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हिमांशु की पढ़ाई कक्षा 1-5 शिशु मंदिर भूमियाधार , 6-8 जी आई सी भूमियाधार ,9-12 जी जी आई सी नैनीताल, ग्रेजुएशन (जेड बी सी)और पोस्ट ग्रेजुएशन( जीव विज्ञान) डी एस बी कैंपस नैनीताल से किया। हिमांशु अपनी सफलता का श्रेय अपने पिताजी भाई बहन और समस्त गुरुजनों को देती है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]