Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण के फैसले से पहले भारी पुलिस बल तैनात, पैरामिलिट्री फोर्स भी अलर्ट

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम फैसला आने की संभावना है जिसको लेकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए बड़े स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि पैरामिलिट्री फोर्सेज को भी तैयारी की हालत में रखा गया है।

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस LMG पोस्ट भी स्थापित कर दिए हैं, जहां जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि माननीय न्यायालय के निर्णय पर कटाक्ष, भ्रामक बयानबाजी या भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी मॉनिटरिंग शुरू की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]