उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : साईबर फ्रॉड के मामले में पूर्व छात्र संघ उपसचिव करण अरोड़ा को हरियाणा पुलिस ने लिया हिरासत में…
हल्द्वानी के एमबीपीजी के पूर्व छात्र संघ उपसचिव करण अरोड़ा को पुलिस ने हिरासत में लिया है, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आई पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में करण अरोड़ा को गिरफ्तार किया है देर रात राजपुरा चौकी क्षेत्र से करन को हिरासत में लिया गया है, बताया जा रहा है साइबर फ्रॉड से जुड़ा कोई मामला है जिसमें करण अरोड़ा को पुलिस ने ने हिरासत में लिया है फिलहाल पुलिस की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है, कोतवाल विजय मेहता ने बताया यह कार्रवाई देर रात हरियाणा पुलिस द्वारा की गई है।





