Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: लोहड़ी के दिन हर्ष फायरिंग का मामला, आरोपी जसमीत सिंह गिरफ्तार (वीडियो)

हल्द्वानी में लोहड़ी के दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए हर्ष फायरिंग के वीडियो का एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने संज्ञान लिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक जसमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फायरिंग में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि यह रिवॉल्वर आरोपी के पिता के नाम पर लाइसेंसी है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार से असलहों का खुलेआम प्रदर्शन या हर्ष फायरिंग न करें, क्योंकि यह कानूनन अपराध है और जान-माल के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]