Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार- मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू ने किया औचक निरीक्षण, मंडी के अधिकारियों को दिए यह निर्देश

उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने आज हरिद्वार मंडी में किया औचक निरीक्षण। अनिल कपूर डब्बू के औचक निरीक्षण से मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। काफी समय से हरिद्वार मंडी की कार्यशैली ठीक नही थी, ऐसे में आज उत्तराखंड मंडी परिषद की अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को मंडी को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। अनिल कपूर डब्बू ने बताया हरिद्वार मंडी में गेस्ट हाउस को ठीक करने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं, मंडी में साफ सफाई ठीक नही थी। जिसपर उन्होंने मंडी के अधिकारियों को सफाई पर खास ध्यान देने को कहा है। मंडी के अंदर जल्द ही कोल्ड स्टोर बनाया जाएगा, ताकि किसानों की कई सारी उपज को कोल्ड स्टोर में रखा जा सके, ताकि उनकी उपज खराब ना हो। मंडी की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास उनके द्वारा किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह लक्ष्य है कि किसानों की आय दोगुनी हो, इसको लेकर वह पूरी कर्मठता के साथ काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]