Connect with us

उत्तराखण्ड

कोविड को लेकर नोडल अधिकारी हरबीर सिंह ने ली अस्पतालों की बैठक।

कोविड की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है, ऐसे में आज हल्द्वानी में कोविड 19 की तीसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की किसी तरीके से कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर सीनियर पीसीएस अधिकारी आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह को ऑक्सीजन का नोडल अधिकारी बनाया गया है, आज नोडल अधिकारी हरबीर सिंह ने नगर निगम के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें एसीएमओ रश्मि पंत, एसडीएम मनीष कुमार सिंह, शहर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों मैं ऑक्सीजन सिलेंडर हो और ऑक्सीजन सप्लाई की देखरेख करने वाले स्टाफ को बुलाया गया था।

इस दौरान नोडल अधिकारी हरबीर सिंह ने कहा की हल्द्वानी शहर में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीआरडीओ द्वारा बनाए गए कोविड अस्पताल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के साथ सभी निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है कई हॉस्पिटलों में तो ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित कर दिए गए हैं। साथ ही वेंटिलेटर बेड और आईसीयू को भी चुस्त-दुरुस्त किया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]