Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, यात्रा प्रभारी अजय कुमार लल्लू और विधायक सुमित हृदयेश शामिल

Haldwani news हल्द्वानी में कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई, इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के उत्तराखंड प्रभारी अजय कुमार लल्लू, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। ये यात्रा स्वराज आश्रम से पूरे शहर में निकाली गई। इस दौरान यात्रा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है घृणा और नफरत फैलाई जा रही है,

देश में सहिष्णुता और एकजुटता का माहौल लाने के लिए इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जिस तरह बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर छला जा रहा है। यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, इन सभी मामलों को जनता के बीच हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से उठाया जा रहा है।

वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संकल्प के साथ ही उत्तराखंड में भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रही है। जो सांप्रदायिक ताकतों से लड़कर देश को एकजुट करने का काम करेगी और एकजुटता का संदेश देगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]