उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : इस दिन खत्म होगा नौतपा,इस रंग के कपड़ों को पहनकर ही घर से बाहर निकले…
नौतपा हर साल मई के अंत में शुरू होता है. बिल्कुल, वैसे ही इस साल भी नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो गई है जो 2 जून को खत्म हो जाएगा. नौतपा के दिनों की भीषण गर्मी में खुद को स्वस्थ और बेहतर रखने के लिए कुछ स्टेप्स लेना बेहद जरूरी हैं. अक्सर हम अपनी खाने-पीने की आदतों का ध्यान रखते हैं, रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, एक हेल्दी डाइट लेना और समय पर सोना, लेकिन क्या आपको पता है इन 9 दिनों में खुद को ठीक रखने के लिए सिर्फ इतना करना ही जरूरी नहीं है.
आपको सिर्फ अपने खाने का ही ध्यान नहीं रखना है, बल्कि आप क्या पहनकर बाहर निकल रहे हैं, इसका भी ध्यान रखना है बेहद जरूरी है, हाल ही में हुई एक रिसर्च में तेज धूप में कई सारे रंगों के कपड़ों को सुखाया और फिर एक घंटे बाद जब उनका तापमान देखा गया, जिसमें,
ब्लू, ग्रीन और ब्लैक का तापमान 60 डिग्री से भी ज्यादा देखा गया.
वहीं, सफेद, ग्रे और पीले रंग के कपड़े ठंडे थे.
ऐसे में अगर आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखना है, तो आने वाले 9 दिनों में भूलकर भी इन रंगों को कपड़े पहनकर बाहर न निकलें.





