Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एयरफोर्स में तैनात पति और ससुरालियों के खिलाफ पत्नी पहुंची पुलिस थाने

Haldwani news एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात पति के खिलाफ उसी की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिठौरिया लालडांट रोड निवासी श्वेता शाही बसेड़ा पत्नी देवेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराली दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता एयर फोर्स स्टेशन तन्जावुर पोडडूकोट्टल में तैनात अपने पति के पास पहुंची तो वहां भी उसका उत्पीड़न किया गया। पति वहां से पत्नी को वापस ले आया और मायके यह कहकर छोड़ दिया कि लौट कर मत आना। इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]