Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : विनोद मेहरा बने बीजेपी के प्रदेश सह संयोजक मीडिया…

भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिलाध्यक्ष ने मीडिया में बयान जारी करते हुए बताया जिला नैनीताल के पूर्व में जिला सह मीडिया प्रभारी रहे विनोद मेहरा को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है । जिसके लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है ।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा विनोद मेहरा के पूर्व में मीडिया के क्षेत्र का अनुभव एवं विगत वर्षों के विधानसभा ,लोकसभा एवं पंचायत चुनावों में उनके मीडिया समन्वय का लाभ हमेशा पार्टी को मिलता रहा है। उनकी प्रदेश सह संयोजक मीडिया संपर्क विभाग के पद पर नियुक्त का आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में पार्टी को अवश्य लाभ मिलेगा ।

विनोद मेहरा की नियुक्ति पर नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सांसद अजय भट्ट , विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट , मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट , दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट , पूर्व मेयर जोगेन्द्र रौतेला , जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्त पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनको शुभकामनाएं दी हैं ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]