Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : सामूहिक दुष्कर्म मामले में चर्चा में आए त्रिशूल होमस्टे पर प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण…

दुष्कर्म मामले में चर्चा में आए त्रिशूल होमस्टे पर प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

हल्द्वानी। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले को लेकर सुर्खियों में आए त्रिशूल होमस्टे होटल के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को प्रशासन की टीम ने पनियाली स्थित होटल परिसर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्मित किचेन, स्टोर आदि को नोटिस देने के बाद ध्वस्त कर दिया। इससे पहले प्रशासन ने बिना पंजीकरण के संचालन के मध्यनजर होमस्टे को सील भी कर दिया था।

गौरतलब है कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस प्रकरण के सामने आने के बाद त्रिशूल होमस्टे होटल भी चर्चा में आया था।

मामले की गंभीरता और होटल से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया था। वहीं, अब सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]