उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: 387 करोड़ से बनेगा विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग, सांसद अजय भट्ट ने किया स्थलीय निरीक्षण
हल्द्वानी: करीब 387 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रस्तावित विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग के निर्माण को लेकर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने गौलापार क्षेत्र के ग्राम विजयपुर में स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मार्ग का जायजा लिया और निर्माण कार्य को जल्द शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयपुर- पहाड़पानी मार्ग बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन आसान होगा और स्थानीय लोगों को विकास की नई संभावनाओं का लाभ मिलेगा।




