Connect with us

हल्द्वानी- उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए पूरा मामला

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए पूरा मामला

Haldwani news उत्तराखंड परिवहन विभाग में ठेके से हो रही ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती के खिलाफ उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। हल्द्वानी में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने मोर्चा खोलने का ऐलान किया। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कमल पपने का कहना है कि 2013 में कर्मचारी यूनियन हाईकोर्ट से ठेकेदारी में भर्ती न करवाने के लिए केस भी जीता है।

बावजूद इसके राज्य सरकार 700 से अधिक ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर ठेकेदार के माध्यम से भर्ती करा रहा है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पहले से 3500 से अधिक कर्मचारी विशेष श्रेणी और संविदा में परिवहन निगम में कार्यरत हैं। पहले उनको स्थाई नौकरी दी जाए, उसके बाद ही अगर कोई भर्ती निकालनी है तो भर्ती निकाली जाए, यदि सरकार ऐसा नहीं करती है, तो आने वाले 31 अगस्त को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक बहिष्कार किया जाएगा, 1 और 2 सितंबर को पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top