Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यू-ट्यूबर सौरभ जोशी के सीसीटीवी को चकमा दे गए चोर, पुलिस के हाथ खाली…

Haldwani news देश के लोकप्रिय यूट्यूबर और सौरभ घर के हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित घर में हुई चोरी के मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। चोरों ने बड़ी चालाकी से मौके पर साक्ष्य मिटाने की कोशिश कर घर से डेढ़ लाख रुपए की रकम चोरी कर ली थी। मालूम हो कि ओलीविया कॉलोनी पंचायत घर रामपुर रोड पर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी का घर है।

वह कुछ दिन पहले परिवार के साथ घूमने गए थे। इसी दौरान उनके घर पर चोरों ने धावा बोल दिया, क्योंकि हाथियों ने कॉलोनी के पीछे की दीवार कुछ दिन पहले ही तोड़ दी थी। इसलिए इसी दीवार से चोर कॉलोनी में आसानी से अंदर घुस गए और सौरभ के घर की खिड़की की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुस गए। एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों ने यू-ट्यूबर के घर से डेढ़ लाख रुपए चोरी करने से पहले सीसीटीवी की डीवीआर को पानी की बाल्टी में डाल दिया था,

जिससे चोरों के चेहरे सामने न आ सकें। बताया कि डीवीआर में दर्ज डाटा की रिकवरी करने की कोशिश की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई है जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]