Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- इस क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता रही ज्योति क्लब टीम, मुख्य अतिथि आशीष सेठी ने किया पुरस्कृत

हल्द्वानी के डॉ भीमराव अम्बेडकर मैदान दमुवाढूंगा (वार्ड न. 36) में डॉ भीमराव अम्बेडकर क्रिकेट यूथ क्लब के आयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट (विप्पू ) द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आज के मैच के मुख्य अतिथि आशीष सेठी द्वारा विधिवत् रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया गया, आयोजक कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। मैच ज्योति क्लब तथा दमुवाढूंगा अंबेडकर क्लब 11 के बीच खेला गया, ज्योति क्लब ने टास जीतकर बल्लेबाजी की,12 ओवर के मैच में ज्योति क्लब ने 6 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

जबकि दमुवाढूंगा अंबेडकर क्लब की टीम ने 11 ओवर में 104 रन बनाकर आलआउट हो गयी ज्योति क्लब की टीम विजेता रही। आज के मैच में मुख्य रूप से विजय कुमार, रवि आर्य, पंकज अधिकारी, प्रेम आर्य, सूरज आर्या, धीरज आर्य, सोनू आर्य, शुभम् आर्या, नीरज आर्य, त्रिलोक आर्य, विशाल आर्य, राजू आर्य, रोहित चुनयारू समेत तमाम गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिती रहीं!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]