Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कांग्रेस कार्यालय से गिरकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haldwani news कांग्रेस कार्यालय में पुताई कर रहे पेंटर की छत से गिरकर मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में इन दिनों मरम्मत चल रही है। वार्ड 13 राजपुरा निवासी 49 वर्षीय कृष्ण चंद्र यहां पुताई कर रहा था। सात जुलाई की दोपहर कार्यालय की छत पर काम के दौरान वह लड़खड़ा कर नीचे गिर गया। हादसे में कृष्ण को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]