Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: चाय वाले का बेटा बना अग्निवीर, राजपुरा क्षेत्र में खुशी की लहर

हल्द्वानी के राजपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी 19 वर्षीय जयदीप कश्यप का अग्निवीर में चयन हो गया है। चयन के बाद जयदीप अब ट्रेनिंग के लिए कोयंबटूर रवाना हो गए हैं। रानीखेत में आयोजित अग्निवीर भर्ती में उन्होंने सभी चरण सफलता पूर्वक पास किए।

जयदीप के पिता सुनील कश्यप वर्कशॉप लाइन क्षेत्र में चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले जयदीप ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर सेना में जगह बनाई है।

अग्निवीर में चयन की जानकारी मिलते ही पूरे राजपुरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पड़ोसी, रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग जयदीप के घर पहुँचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। जयदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]