Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- संदिग्ध परिस्थिति बैंक कर्मी की मौत, मचा हड़कंप…

Haldwani news- बैंक कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से हड़कंप मच गया, जिसके बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आपको बता दें हल्द्वानी से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहें एक बैक कर्मी कि संदिग्ध हालात में मौत हो गई, युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला, स्थानीय लोगों द्वारा उसकी पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई,

मृतक के भाई ने उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, वही मृतक कि मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार पन्तनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित डेरी फार्म नगला निवासी 32 बर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व.मोहन सिंह जो हल्द्वानी स्थित एक निजी बैक में फील्डकर्मी के पद पर कार्यरत था, देवेंद्र ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था, तभी लालकुआं के पास सुभाष नगर पुराने बैरियर के नजदीक उसकी बाईक गिरी मिली।

इधर परिजनों के मुताबिक देवेंद्र सिंह कि बाइक गिरी या फिर किसी वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मारी उसकी जानकारी उन्हें नही है। फिलहाल पुलिस का कहना है की परिजनो की तरफ से लिखित तहरीर आने के बाद ही मामले की गहनता से जांच की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]