Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गन्ना सेंटर के पास शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी में गन्ना सेंटर के पास हरिपुर जमन सिंह गांव में स्थित खड़िया फैक्ट्री के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है।वही व्यक्ति के शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज संचित राठौर ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज संचित राठौर ने जानकारी देते बताया कि व्यक्ति के शव की पहचान 45 वर्षीय मुकेश कांडपाल निलांचल कॉलोनी फेस-2 के रूप में हुई है। वह कल सुबह से लापता था और पल्लेदारी का काम करता था। शव पर किसी भी तरीके से चोट के निशान नहीं है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]